Pages

Showing posts with label ई-टूल्स. Show all posts
Showing posts with label ई-टूल्स. Show all posts

Saturday, 23 December 2017

What is Wi-Fi - वाई-फाई क्या है

वाई-फाई ( Wi-Fi) आधुनिक युग का डाटा और इंटरनेट शेयर करने का सबसे आसान और तेज तरीका है, लेकिन ये वाई-फाई ( Wi-Fi ) आखिर है क्‍या और किस तकनीक पर आधारित है आईये जानने की कोशिश करते हैं - वाई-फाई क्या है (Kya Hai Wi-Fi) -

वाई-फाई क्या है - What is Wi-Fi



वाई-फाई ( Wi-Fi) की पूरा नाम (full form) वायरलेस फिडेलिटी (Wireless fidelity) है, वाई-फाई ( Wi-Fi) आविष्‍कार John O'Sullivan और John Deane ने सन् 1991 में किया था। असल में यह एक वायरलैस नेटवर्किंग सुविधा है, जिसे आप (WLAN) यानि Wireless Local Area Network के नाम से जानते हैं, जिसकी सहायता से आप बडी आसानी से मोबाइल, लैपटॉप, कंम्‍प्‍यूटर और प्रिंटर जैसी डिवाइसों को इंटरनेट और नेटवर्क से जोड सकते हैं।

वाई-फाई के नाम से जुडा तथ्‍य - Facts About Wi-Fi Technology



कहते हैं वायरलेस फिडेलिटी (Wireless fidelity) का असल में कोई मतलब नहीं है, असल में वाई-फाई एलायंस (Wi-Fi Alliance) कंपनी इस वाई-फाई ( Wi-Fi) डिवाइस को बनाती है उन्‍होनें हाई-फाई ( Hi-fi ) यानि हाई फिडेलिटी की तर्ज पर इसे वाई-फाई नाम दिया है, जिसका कोई अर्थ नहीं है। यह केवल वाई-फाई एलायंस पंजीकृत ट्रेडमार्क शब्द है। लेकिन फिर भी इसे वायरलेस फिडेलिटी (Wireless fidelity) केे नाम सेे जाना जाता है।

वाई-फाई कैसे काम करता है - How Does Wi-Fi Technology Work



वाई-फाई ( Wi-Fi) डिवाइस बिना किसी तार के दो डिवाइसों के बीच में कनेक्‍शन बनाता है, जिसके लिये यह रेडियो फ्रीक्वेंसी (Radio Frequency) का इस्‍तेमाल करता है, यह टेक्नोलॉजी IEEE 802.11 कई स्टैण्डर्ड पर बेस्ड है जिसकी आवृत्ति 2.4GHz से 5GHz के बीच होती है, वायरलेस नेटवर्क किसी भी डिवाइस को कनेक्‍ट करने के लिये एक Access Point (AP) की आवश्‍कयता होती है और जिस ऐरिया में वाई-फाई ( Wi-Fi) होता है उसे हॉट-स्पॉट (Hotspot) कहते है।



Tag - what is wifi stand for, what is wifi and how does it work, wifi technology, Wi-Fi Alliance, wifi direct kya hota hai, mobile wifi kya hai, wifi hotspot kya hota hai, wifi kaise use karte hai, wifi kaise chalate hai, router kya hai, wifi kaise chalaye, hotspot kya hai

What is Li-Fi - क्‍या है लाई-फाई

अब तक आप वायरलेस नेटवर्क ( Wireless Network ) बनाने के लिये वाई-फाई ( Wi-Fi) तकनीक का इस्‍तेमाल कर रहे थे, लेकिन टेक्नोलॉजी ( Technology ) बदलते देर नहीं लगती है, एक नई तकनीक लाई-फाई (Li-Fi) आ चुकी है, Li-Fi की स्‍पीड Wi-Fi के मुकाबले 100 गुना तेज है, आईये जानते हैं क्‍या है लाई-फाई - What is Li-Fi

क्‍या है लाई-फाई - What is Li-Fi




लाई-फाई ( Li-Fi ) का पूरा अर्थ है लाइट फिडेलिटी (light fidelity), इसका अाविष्‍कार (Invention) एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के एक प्रोफ़ेसर/इंजीनियर हेराल्ड हास ( Harald Haas ) ने सन् 2011 में किया था। यह भी वाई-फाई ( Wi-Fi) की तरह ही एक वायरलैस नेटवर्किंग सुविधा है। जो Purelifi के सीईओ भी हैं।


वाई-फाई ( Wi-Fi) रेडियो फ्रीक्वेंसी (Radio Frequency) पर आधारित है, इसके विपरीत लाई-फाई ( Li-Fi ) असल में प्रकाश पर आधारित है, जो वाई-फाई से की तुलना में 100 गुना तेजी से डाटा का आदान-प्रदान करने में सक्षम है। लाई-फाई ( Li-Fi ) तकनीक में डाटा का आदान-प्रदान करने के लिये LED बल्‍ब का प्रयेाग किया जाता है यानि इस तकनीक में डेटा विजिबल लाइट कम्युनिकेशन (वीएलसी) द्वारा ट्रांसफर होता है। जिस प्रकार आपका टीवी रिमोट काम करता है कुछ-कुछ उसी तरह।


लाई-फाई तकनीक का एक बड़ा फायदा यह है कि यह वाई-फाई की तरह दूसरे रेडियो सिग्नल के लिए अवरोध नहीं बनता है. इसलिए इसका इस्तेमाल हवाई जहाज जैसी उन जगहों पर किया जा सकता है जहां रेडियो सिग्नल में अवरोध की समस्या आती है।


इसमें एक खामी भी है, चूंकि यह तकनीक प्रकाश पर आधारित है इसलिये यह फाई ( Wi-Fi)सिग्‍नल की तरह दीवार या किसी ठोस वस्‍तु के अार-पार जाने में अक्षम है।


Tag - What is Li Fi technology, Who invented Li Fi technology, li-fi light fidelity, Future Technology in Wireless Communication


What is Hi Fi ( High Fidelity ) - क्‍या है ( हाई-फाई ) हाई फिडेलिटी

अब आपने वाई-फाई ( Wi-Fi ) समझा, लाई-फाई ( Li-Fi ) समझा अब बारी है इससे मिलते जुलते एक और शब्‍द की हाई-फाई (Hi Fi) , लेकिन ये वो वाला हाई-फाई नहीं है जिसे आप आमतौर पर किसी भी विशिष्‍टता बताने के लिये प्रयोग करते हैं, ये है एक नये जमाने की टेक्नोलॉजी है, जिसे आप प्रयोग काफी दिनों सेे प्रयोग कर रहे हैं, आईये तो जानते हैं क्‍या है (Hi Fi) हाई फिडेलिटी - What is Hi Fi ( High Fidelity )

क्‍या है ( हाई फाई ) हाई फिडेलिटी  टेक्नोलॉजी - What is Hi Fi Technology



असल में हाई फिडेलिटी ( High Fidelity ) शब्‍द आज ऑडियाे या साउण्‍ड से जुडा हुआ है, इस तकनीक में ऑडियाे की गुणवत्‍ता में उच्‍च स्‍तर का सुधार किया जाता है, जिससे उसे आपके सुनने लायक बनाया जा सके, लेकिन इसमें हमेशा सुधार की गुंंजाइश रहती है, यह तकनीक तक से चली आ रही हैै जब से स्‍पीकर बने हैं -


उदाहरण के लिये वर्ष 1960 में रिलीज हुई ऐतिहासिक फिल्म मुगले-ए-आजम को कलर करने के बाद उसके साण्‍उड को डिजिटल किया गया, क्‍योंकि उस मूवी में रिकार्डेट ऑडियो आज के समय के स्‍पीकर के हिसाब से ठीक नहीं था, उसमें काफी सारी खामियां थी, लेकिन उस समय के हिसाब से वही साण्‍उड ठीक था। यानि ( हाई-फाई ) हाई फिडेलिटी पर काम बहुत समय से चल रहा है।


तो आखिर क्‍या होती है ( हाई-फाई ) हाई फिडेलिटी साउण्‍ड (high fidelity sound) , इसे ऐसे कह सकते हैंं कि हम अगर आप ऑख बंंद करके स्‍पीकर से साउण्‍ड सुनें तो आपको ऐसा लगे कि आप वास्‍तविकता में उसी जगह पर हैं जिसकी आप आवाज सुन रहे हैं न कि कोई रिकॉर्डिंग।

 
इसी तकनीक का इस्‍तेमाल कर आज के दौर के स्‍पीकर ( speaker) हेडफोन ( Headphones ) और साउंड सिस्टम (Stereo Systems) बनाये जा रहे हैं, जो आपको वास्‍तविक साउंड ( Real Sound ) का अनुभव करा रहे हैं। जिससे कभी ध्‍वनि भ्रम (real sonic illusion) की स्थिति भी उत्‍पन्‍न हो जाती है।


Tag - hifi forum, Home Theater and High Fidelity, Next Generation of Hi-Fi Stereo Systems, Hi-fi - definition

What Happens When We Click REFRESH Button In Computer - कंप्यूटर रिफ्रेश करने से क्‍या होता है ?

अक्‍सर लोग अपने Computer के Desktop को दे दना दन Refresh करते रहते हैं, लेकिन जब उनसे पूछा कि भई ऐसा क्‍यों कर रहे तो उन्‍होनें कहा कि दूसरे भी ऐसा करते हैं और किसी ने कहा कि Refresh करने से Computer की Speed बढती है तो क्‍या ये वाकई में सही है, आईये जानने की कोशिश करते हैं कि कंप्यूटर रिफ्रेश करने से क्‍या होता है (Computer Refresh Karane Se Kya Hota Hai) -

कंप्यूटर रिफ्रेश करने से क्‍या होता है - Computer Refresh Karane Se Kya Hota Hai



Computer को Refresh करने के लिये माउस से Right Click किया जाता है और मेन्‍यू में से Refresh को सलेक्‍ट किया जाता हैै या कीबोर्ड से Shortcut Key " F5 " का प्रयोग कर Refresh किया जाता है, बहुत से लोगों को केवल यही पता है कि Computer में Refresh करने का Option केवल Desktop पर ही होता है, लेकिन ऐसा नहीं है Refresh का Option Computer में उन सभी जगह होता है जहॉ उसकी जरूरत होती है, Desktop पर किसी Folder के अंदर यहॉ तक कि कंट्रोल पैनल (Control Panel) में भी, ऐसा क्‍यों ?





    • कंप्यूटर हार्डवेयर सीखें

    • 5 टिप्‍स सेकेंड हैंड या पुराना कंप्‍यूटर खरीदने के लिये

    • इन टिप्स से कंप्यूटर को बनाएं सुपरफास्‍ट





लेकिन 90% लोग यही करते हैं आप भी right-click – refresh’ .. ‘right-click – refresh’ जब भी खाली हों बस ‘right-click – refresh’ पर सोचा है इससे होता क्‍या है, चलिये बताते हैं -


पुराने कंप्‍यूटर (Old Computer) बहुत स्‍लो हुआ करते थे, जब उनमें कोई नया फोल्‍डर या फाइल बनायी जाती थी या कोई अन्‍य बदलाव किया जाता था तो वह इतनी जल्‍दी दिखाई नहीं देेता था, लेकिन रिफ्रेश करने से वह बदलाव तुरंंत दिखाई दे जाता था।


अगर तकनीकी भाषा में कहें तो जब प्रोसेसर (Processor) और रैम (RAM)  लंबे समय तक कार्य करने के बाद कंप्‍यूटर स्‍लो हो जाते हैं, कंप्‍यूटर को अपडेट (Update) नहीं कर पाते हैं और जब आप Refresh करते हैं तो प्रोसेसर सक्रिय हो जाता है अौर रैम फ्री हो जाती है, एक प्रकार से इससे आपको स्‍पीड बढने का एहसास होता है लेकिन असल में F5 या Refresh करने की प्रक्रिया आपके रैम और प्रोसेसर की स्थिति को up-to-date करने के लिये होती है।


आज के कंप्‍यूटर अपने आप अपडेट (Update) हो जाते हैं और आपको पता भी नहीं चलता है लेकिन अगर ऐसा न हो तो आप F5 या Refresh कर सकते हैं और यह ऑप्‍शन है भी इसलिये।


Tag - what is the use of refresh button in computer, use of refresh button in windows, why we use refresh in computer, what does refresh do in windows 7, what does refresh do in windows 8, right click refresh, why do we refresh our computer desktop, why refresh desktop

क्या है ड्रोन/क्‍वाड कॉप्‍टर विमान - What is Drone/Quadcopter

अभी हाल ही में गूगल और एमेजन में ड्रोन (Drone) के माध्‍यम से सामान की होम डिलेवरी करने की तैयारी है, भारत में ड्रोन (Drone) का प्रयोग बढता जा रहा है, कहीं पुलिस अपराधियों को पडकने के लिये तो कहीं किसान अपने खेतों में कीटनाशक का छिड़काव करने के लिये ड्रोन (Drone)  का इस्‍तेमाल कर रहे हैं और कुछ जगह तो शादियों में भी वीडियोग्राफी करने के लिये ड्रोन कैमरे (Drone Camera) का इस्‍तेमाल हो रहा है, लेकिन अभी भी बहुत लोगों के ड्रोन अभी भी एक पहेली है तो आईये जानते हैं क्या है ड्रोन/क्‍वाड कॉप्‍टर विमान - Kya Hai Drone/Quadcopter

क्या है ड्रोन/क्‍वाड कॉप्‍टर विमान - Kya Hai Drone Quadcopter



ड्रोन एक आधुनिक युग का चालक रहित विमान है, इसे कहीं दूर से रिमोट या कंप्‍यूटर द्वारा ऑपरेट किया जा सकता है, एक बेसिक ड्रोन डिजायन चार विंंग यानि पंखोंवाला (चतुष्कोण) होता है, इसलिये इसे क्‍वाड कॉप्‍टर भी कहते हैं। ड्रोन शब्द अंग्रेजी भाषा का शब्द है जिसका हिंंदी भाषा में अर्थ होता है नर मधुमक्‍खी। असल में यह नाम इसके उडने के कारण इसे मिला  यह बिलकुल एक मधुमक्‍खी की तरह ही उडता है, एक जगह पर स्थिर भी रह सकता है यानि मंडरा सकता है।

ड्रोन का प्रयोग पहली बार आस्ट्रिया ने वेनिस पर बम बरसाने के लिए किया था और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान 'फ्लाइंग बम'  का काफी इस्तेमाल किया गया था असल में यह मानव रहित विमान थे जो विकसित होकर आज के दौर के ड्रोन बने हैं।

अभी भारत में ड्रोन के सटीक कानून नहीं है, लेकिन (डीजीसीए) यानि नागर विमानन महानिदेशालय अब इसके लिए गाइडलाइन तैयार कर रहा है, जिसमें भारत में ड्रोन उडाने के लिये कडे नियम बनाये जा सकते हैं, जिसमें हर ड्रोन के लिये एक अलग यूनिक आइडैंटीफिकेशन नंबर (यू.एन.आई.) नंबर होगा बिलकुल फोन के आईईएमआई नंबर की तरह।

Tag - what is drone in hindi, what is drone camera, what is drone technology, Everything you want to know about drone technology, how drone technology works

What is Dictaphone - क्‍या है डिक्टाफोन

डिक्टाफोन (Dictaphone) शायद यह नाम बहुत कम लोगों ने सुना होगा, लेकिन आपको जानकार आश्‍चर्य होगा कि यह तकनीक 1881 को हमारे बीच में आ गयी थी, डिक्टाफोन (Dictaphone) ध्वनि रिकॉर्डिंग करने वाला एक अविष्‍कार था, जिसे बनाने में अलेक्जेंडर ग्राहम बेल (Alexander Graham Bell) महत्‍वपूर्ण योगदान रहा- आईये जानते हैं क्‍या है डिक्टाफोन - What is Dictaphone

क्‍या है डिक्टाफोन - Kya Hai Dictaphone



आज आप बोले गये शब्‍दों (Speech) को Text में Converter के लिये Speech Recognition जैसे Software का इस्‍तेमाल करते हैं, जिसके लिये अापको माइक्रोफोन (Microphone) और कंप्‍यूटर (computer) का इस्‍तेमाल करना होगा, लेकिन हर जगह तो आप माइक्रोफोन (Microphone) और कंप्‍यूटर (computer) नहीं ले जा सकते हैं, लेकिन डिक्‍टाफोन ( Dictaphone) एक ऐसा उपकरण है जो बोले हुए शब्दों को रिकार्ड कर सकता है और जरूरत पडने पर टाइप में या Text में Convert भी कर सकता है।


अभी हाल ही में दिल्‍ली की निचली अदालत में डिक्‍टाफोन ( Dictaphone) का प्रयोग करने पर विचार किया गया है, जिसमें डिक्‍टाफोन ( Dictaphone) स्टेनो टाइपिस्ट (Steno Taepist) की गैरमौजदूगी में भी जजों द्वारा दी गयी डिक्टेशन (dictation ) के आधार पर जजमेंट टाइप कर सकेेगा। यानि जज बिना स्टेनो टाइपिस्ट (Steno Taepist) के भी आर्डर टाइप कर सकेंगें।


"डिक्टाफोन" नाम वाई-फाई (Wi-Fi) की तरह ही एक अमेरिकी कंपनी का ट्रेडमार्क है, जो श्रुतलेख मशीन (dictation machine) बनाया करती थी, जिससे अाप किसी भी भाषण आद‍ि को रिकार्ड कर बाद में सुन सकते थे और टाइप कर सकते थे। सन् 2000 से पहले डिक्टाफोन केवल आवाज रिकार्ड कर सकता था, इनमें वॉइस रिकग्निशन सिस्टम (Voice Recognition Systems) जो रिकार्ड किये गये शब्‍दों को टाइप करने में सक्षम था। वर्तमान में "डिक्टाफोन" कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी Nuance Communications की एक शाखा है।

आज के समय में कई कंपनियॉ वॉइस रिकग्निशन सिस्टम (Voice Recognition Systems) का प्रयोग कर रही हैं लेकिन यह सब "डिक्टाफोन" से ही प्रेरित हैं।


Tag - Dictaphone Meaning in hindi what is a dictaphone, Dictation machine, Digital Voice Recorder, digital dictaphone,dictaphone typing

क्या है ड्रोन/क्‍वाड कॉप्‍टर विमान - What is Drone/Quadcopter

अभी हाल ही में गूगल और एमेजन में ड्रोन (Drone) के माध्‍यम से सामान की होम डिलेवरी करने की तैयारी है, भारत में ड्रोन (Drone) का प्रयोग बढता जा रहा है, कहीं पुलिस अपराधियों को पडकने के लिये तो कहीं किसान अपने खेतों में कीटनाशक का छिड़काव करने के लिये ड्रोन (Drone)  का इस्‍तेमाल कर रहे हैं और कुछ जगह तो शादियों में भी वीडियोग्राफी करने के लिये ड्रोन कैमरे (Drone Camera) का इस्‍तेमाल हो रहा है, लेकिन अभी भी बहुत लोगों के ड्रोन अभी भी एक पहेली है तो आईये जानते हैं क्या है ड्रोन/क्‍वाड कॉप्‍टर विमान - Kya Hai Drone/Quadcopter

क्या है ड्रोन/क्‍वाड कॉप्‍टर विमान - Kya Hai Drone Quadcopter



ड्रोन एक आधुनिक युग का चालक रहित विमान है, इसे कहीं दूर से रिमोट या कंप्‍यूटर द्वारा ऑपरेट किया जा सकता है, एक बेसिक ड्रोन डिजायन चार विंंग यानि पंखोंवाला (चतुष्कोण) होता है, इसलिये इसे क्‍वाड कॉप्‍टर भी कहते हैं। ड्रोन शब्द अंग्रेजी भाषा का शब्द है जिसका हिंंदी भाषा में अर्थ होता है नर मधुमक्‍खी। असल में यह नाम इसके उडने के कारण इसे मिला  यह बिलकुल एक मधुमक्‍खी की तरह ही उडता है, एक जगह पर स्थिर भी रह सकता है यानि मंडरा सकता है।

ड्रोन का प्रयोग पहली बार आस्ट्रिया ने वेनिस पर बम बरसाने के लिए किया था और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान 'फ्लाइंग बम'  का काफी इस्तेमाल किया गया था असल में यह मानव रहित विमान थे जो विकसित होकर आज के दौर के ड्रोन बने हैं।

अभी भारत में ड्रोन के सटीक कानून नहीं है, लेकिन (डीजीसीए) यानि नागर विमानन महानिदेशालय अब इसके लिए गाइडलाइन तैयार कर रहा है, जिसमें भारत में ड्रोन उडाने के लिये कडे नियम बनाये जा सकते हैं, जिसमें हर ड्रोन के लिये एक अलग यूनिक आइडैंटीफिकेशन नंबर (यू.एन.आई.) नंबर होगा बिलकुल फोन के आईईएमआई नंबर की तरह।

Tag - what is drone in hindi, what is drone camera, what is drone technology, Everything you want to know about drone technology, how drone technology works

क्‍या होता है एनएफसी फीचर - What Is NFC Feature

एनएफसी फीचर (NFC feature) -  अगर आपने अभी हाल ही में सैमसंग स्मार्टफोन गैलेक्सी जे 3 (Samsung Galaxy J3) हो तो इसमें मोटरसाइकिल सवारों के लिए एक खास फीचर बाइक एस मोड दिया गया है और साथ में एक एस बाइक मोड का स्‍टीकर (S Bike Mode Sticker) दिया गया है, जिस पर मोबाइल टच करने से मोबाइल का एस बाइक मोड (S Bike Mode) एक्टिविट हो जाता है, असल में यह फोन एनएफसी इंटिग्रेटेड (Integrated NFC) है। आईये जानते हैं कि आखिर क्‍या है एनएफसी तकनीक (NFC technology) और यह कैसे काम करती है - क्‍या होता है एनएफसी फीचर - What Is NFC Feature

क्‍या होता है एनएफसी फीचर - Kya Hota Hai NFC Feature




एनएफसी क्या है - NFC Kya Hai ?


असल में एनएफसी ( NFC) की फुलफार्म है नियर फील्ड कम्युनिकेशन (Near Field Communication) है, यह एक High Frequency Wireless Communication Technology है, जो कम दूरी यानि ज्‍यादा से ज्‍यादा 10 सेमी की दूरी से दो डिवाइसों के बीच डाटा ट्रांंसफर कर सकती है, इसकी मदद से आप केवल एक फोन का दूसरे फोन से टच करने भर से ही तेज गति से डाटा ट्रांसफर कर सकते हैं। NFC कनेक्‍शन डिवाइस का टच करने पर तुरंत जुड जाता है और काम खत्‍म होने पर अपनेआप बंद हो जाता है। NFC कनेक्‍शन ब्लूटूथ के मुकाबले 300 MBPS की गति सेे डाटा ट्रांसफर कर सकता है।


सैमसंग स्मार्टफोन गैलेक्सी जे 3 (Samsung Galaxy J3) के साथ में एस बाइक मोड का स्‍टीकर (S Bike Mode Sticker) दिया जाता है यह स्‍टीकर एक NFC Tag है, जिसमें NFC टैग एक तरह की चिप होती है, जिसमें छोटी सी इन्फोर्मेशन (Information) सेव की जा सकती हैै, बिलकुल क्‍यूआर कोड (QR Code) की तरह और जब आप इससे मोबाइल टच करते हैं जिसमें डाली गयी सूचना केे अााधार पर आपके फोन का एस बाइक मोड (S Bike Mode) एक्टिव हो जाता है।

इसके अलावा आप NFC से आप डाटा ट्रांसफर कर सकते हैं, मोबाइल वॉलेट (Mobile Wallet) का इस्‍तेमाल कर मोबाइल पेमेंट कर सकते हैं। अब तो NFC Business Card का भी प्रयोग होने लगा है, जिसमें आपकी सारी सारी डिटेल्स रहती है, जब किसी को वह डिटेल्स देनी हो तो बस अपना मोबाइल उसके मोबाइल से टच कर दिया।


Tag - NFC in HIndi, NFC Kya Hai aur Mobile Me NFC Use Kaise Kare, What is NFC and why should I use it, nfc means in hindi, , nfc technology in mobile means, how to use nfc in mobile, nfc means in sony mobile, nfc in android, mobile ki jankari hindi me

मोबाइल प्रोसेसर क्या है - What Is Mobile Processor

स्‍मार्टफोन भी एक प्रकार का कंप्यूटर होता है और जिस प्रकार कंप्‍यूटर में प्रोसेसर (Processor) लगा होता है, उसकी प्रकार स्‍मार्टफोन में भी प्रोसेसर (Processor) होता है और आजतक लोग फोन खरीदने से पहले यह देखने लगे हैं उसमें कौन सा प्रोसेसर (Processor) लगा है, अगर आप भी नया फोन खरीदने जा रहे हैं तो पहले मोबाइल प्रोसेसर (Mobile Processor) जान लें -

मोबाइल प्रोसेसर क्या है - What Is Mobile Processor



आजकल मार्केट में डुअल-कोर, क्वाड-कोर, ऑक्टा-कोर वाले फोन आ रहे हैं, लेकिन ज्‍यादातर यूजर्स पहले ही प्रोसेसर नाम से कंफ्यूज थे अब वे इससे परेशान हैं कि ये कोर क्‍या है वो भी कई तरह के ? अब कैसे एक अच्‍छे प्रोसेसर वाले फोन का चुनाव करें, सबसे पहले जानते हैं कि प्रोसेसर में कोर क्‍या है ?

प्रोसेसर में कोर क्‍या है - What Is Core In Processor


असल मेंं कोर (Core) सीपीयू यानि प्रोसेसर के अंदर लगी एक गणना (computation) करने वाली यूनिट या चिप होती है, एक कोर वाले को Single Core Processor कहते हैं प्रोसेसर की शक्ति गीगाहर्टज (GHz) पर निर्भर करती है, यानि जो प्रोससेर जितने ज्‍यादा गीगाहर्टज (GHz) का होगा उतनी ही तेजी से गणना करेगा। अब फिर सेे बात करते हैंं कोर की डुअल-कोर, क्वाड-कोर, ऑक्टा-कोर क्‍या हैं ?



Single Core Processor ज्‍यादा बोझ पडते ही हैंग होने लगता था, इसलिये इसकी क्षमता बढाने के लिये प्रोसेसर में अतिरिक्‍त कोर (Core) लगाये जाते हैं, इनकी संख्‍या के आधार पर ही प्रोसेसर के नाम पडें आईये जानते हैं -


  1. दो कोर मतलब -  Dual Core Processor

  2. चार कोर मतलब - Quad Core Processor

  3. छह कोर मतलब - Hexa Core Processor

  4. आठ कोर मतलब - Octo Core Processor

  5. दस कोर मतलब - Deca Core Processor


स्‍मार्टफोन के लिये Snapdragon, Mediatek और ARM Cortex जैसी कंपनियां Processor बना रहीं हैं, आप अपने बजट के हिसाब से कोर (Core) और गीगाहर्टज (GHz) को देखते हुए मोबाइल प्रोसेसर (Mobile Processor) के अनुसार स्‍मार्टफोन का चुनाव कर सकते हैं।



Tag - Mobile processor means in Hindi, What is the octa core, android mobile processor list, processor means in mobile, CPU (Central Processing Unit)

प्रोसेसर में गीगाहर्ट्ज़ क्‍या होता है - What Is GHZ (Gigahertz) in Processor

प्रोसेसर ( Processor) को तो आप समझ ही चुके हैं, लेकिन इसकी क्षमता निर्धारित करने वाला शब्‍द और भी है गीगाहर्ट्ज़ (Gigahertz), हमने यही पढा है कि प्रोसेसर जितने ज्‍यादा गीगाहर्ट्ज़ (Gigahertz) का होगा, वह उतना ही शक्तिशाली होगा लेकिन यह गीगाहर्ट्ज़ (Gigahertz) होता है, आईये जानते हैं -

प्रोसेसर में गीगाहर्ट्ज़ क्‍या होता है - What Is GHZ (Gigahertz) in Processor



गीगाहर्ट्ज़ को समझने से पहले हमें हर्ट्ज़ या CPU Clock Rate या CPU Clock Speed को समझना होना, प्रोससर के अंदर एक प्रकार की घडी होती है वह एक सेकेण्‍ड में जितनी बार घूमती है, यानि गणना करने में जितना समय लेती है उसे Clock Speed कहते है और इस घडी की ईकाई है हर्ट्ज, यानि अगर आपके सीपीयू की क्षमता 1 हर्ट्ज है, Clock Speed 1 चक्र प्रति सेकंड मानी जायेगी

अब जरा इस टेबल को देखिये  -



  • 1 गीगाहर्ट्ज़ = 1000 मेगाहर्ट्ज़ = 1000000 किलोहर्ट्ज =  1000000000 हर्ट्ज

  • 1 मेगाबाइट = 1,000,000 बाईट = 1024 किलाेबाइट = 1024 हर्ट्ज



इस प्रकार 1 गीगाहर्ट्ज़ (Gigahertz) का मतलब 1,000,000,000 हर्ट्ज होता है, इसका मतलब अगर आपके प्रोसेसर पर लिखा है कि वह 2.1 GHz का है तो वह तो वह उसकी Clock Speed होगी यानि वह 1 सेकेण्‍ड में 2.1x 1000000000 = 2100000000 किलाेबाइट डाटा की गणना कर सकता है।


Tag - Gigahertz means in hindi, ghz means in mobile, ghz full form, gigahertz to hertz, What is GHz in a Mobile, CPU Clock Speed to Compare, Gigahertz Definition in Hindi

Major Technological Inventions And Inventors - प्रमुख तकनीकी आविष्कार और आविष्कारक

आप तो जानते है कि "आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है" लेकिन इन आविष्कार को करने के लिये आविष्कारक भी होने चाहिये, अगर ये आविष्कारक (...